Paneer Samosa Recipe in Hindi

Paneer Samosa Recipe in Hindi


समोसे भारत की बहोत लोकप्रिय डिश हैं| समोसे का हर जगह का एक अलग ही स्वाद होता है लेकिन आज जो हम समोसा बनाने जा रहे है वो बहुत ही स्वादिष्ट होने वाला है क्युकी आज हम बनाने जा रहे है क्रिस्पी पनीर समोसा | बच्चो को बाहर का समोसा बहुत ही पसंद आता है और बच्चो को वह पसंद भी बहुत आता है| अगर आप हमारी दी गई रेसिपी से यह बनाएंगे तो आपके बच्चो को बहुत स्वादिष्ट लगेगा|

पनीर समोसा बनाने की सामग्री

  • 1 कप मैदा
  • ½ चम्मच अजवायन 
  • 100 ग्राम पनीर
  • 2 चम्मच तेल
  • 250 ग्राम डालडा घी
  • ½ प्याज
  • अदरक एक छोटा टुकड़ा 
  • ½ चम्मच जीरा
  • ½ चम्मच धनिया साबुत
  • ½ शिमला मिर्च
  • ½ चम्मच अमचूर पाउडर
  • ½ चम्मच लाल मिर्च
  • नमक स्वादानुसार
  • बारीक कटा हरा धनिया 

पनीर समोसे की पट्टी बनाने की विधि (Paneer Samose ki Patti)

  • समोसे की पट्टी बनाने के लिए सबसे पहले हम मैदा को एक बर्तन में निकाल लेंगे और उसमे अजवायन, नमक के साथ एक चम्मच तेल डालेंगे|
  • मैदा में तेल और अजवायन मिलाते रहे और उसमे थोड़ा थोड़ा पानी डाले |
  • आपको मैदा का आटा एकदम ठीक रखना है ना तो ज्यादा नरम और ना ही ज्यादा सख्त|
  • जब आटा तैयार हो जाए तो आप एक बेलन की सहायता से उसको रोटी के आकार का बेल ले और उसको बीच में से आधा काट दे|

पनीर समोसे की भरवा का मिश्रण की विधि (Paneer Samose ki Pitthi)

  • सबसे पहले आपको एक पैन लेना है और उसमे तेल डालकर गरम कर ले|
  • पैन गरम होने के बाद उसमे तेल और जीरा डाले|
  • जब जीरा भून जाए तो आप उसमे प्याज और हरी मिर्च बारीक कटा हुआ डाले|
  • प्याज और हरी मिर्च भुनने के बाद उसमे पनीर, शिमला मिर्च, लाल मिर्च, धनिया, अमचूर पाउडर, और नमक डालकर अच्छे से भून लें|
  • आप इस मिश्रण को धीमी आंच पर भूनें और 2 मिनट बाद गैस को बंद करदे|
  • अब मिश्रण को ठंडा होने दे और हमारे समोसे में भरने का मिश्रण तैयार है|
  • अब समोसे की पट्टी के एक हिस्से में आप थोड़ा सा मिश्रण रख दे और उसको तिखोना मोड़ दे|
  • आपको सारी समोसे की फीलिंग इस प्रकार ही बनाने है|
  • जब सारे सामोसो में फीलिंग हो जाए तो आप एक कढ़ाई में 250 ग्राम डालडा गरम होने के लिए रख दे|
  • जब डालडा घीअच्छे से गरम हो जाए समोसो को कढ़ाई में डाले और धीमी आंच में सेख ले | 
  • समोसे जब थोड़े सीख जाए तो उसको पलट दे और हल्का भूरा होने तक सेके|
  • आपका स्वादिष्ट चीज समोसा तैयार है|

हमारा समोसा तो बहुत ही स्वादिष्ट बना है कृपया comment कर के बताइए की आपको हमारी रेसिपी कैसी लगी| ऐसे ही अच्छी रेसिपी रोजाना पाने के लिए हमारे ब्लॉग को फॉलो करे और हमारी वेबसाइट को bookmark कर ले|