Macaroni Salad Recipe in hindi
मैक्रोनी सलाद बनाना बहुत ही आसान है। मैक्रोनी सलाद एक इटालियन डिश कहलाती हैं।इसको स्नेक्स के तौर पर भी इसको खाया जाता है और बच्चे इसको बहुत पसंद करते हैं, और इसे बहुत शौक से खाते हैं मैकरॉनी सलाद बनाना बहुत ही आसान और अच्छा होता है इसको बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है बस जो भी समय लगता है वह इसकी सामग्री को तैयार करने में लगता है।
मैक्रोनी सलाद बनाने में लगने वाला समय (Time to make Macaroni Salad)
मैकरॉनी सलाद बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है और बहुत ही कम समय में यह बनकर तैयार हो जाती है। मैकरॉनी सलाद बनाने में मुश्किल से 20 से 25 मिनट का समय लगता है।
मैक्रोनी सलाद (Macaroni Salad) सदस्यों के अनुसार
मैकरॉनी सलाद अगर हम 4 सदस्यों के अनुसार बना रहे हैं तो 500 ग्राम मैक्रोनी हमारे लिए काफी हैं।
मैक्रोनी सलाद (Macaroni Salad) बनाने की सामाग्री
- 500 ग्राम मैक्रोनी
- 100 ग्राम प्याज़
- 100 ग्राम शिमला मिर्च
- 100 ग्राम गाजर
- 100 ग्राम पनीर
- 100 ग्राम कॉर्न
- नमक स्वादानुसार
- 1 ½ चम्मच चिली फ्लेक्स
- 1 चम्मच ओरेगेनो
- ½ चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 200 ग्राम मेयोनीज
- 100 ग्राम अमूल मक्खन
मैक्रोनी सलाद (Macaroni Salad) बनाने की रेसिपी
- मैकरॉनी सलाद बनाने के लिए सबसे पहले हमें एक कढ़ाई में पानी, थोड़ा सा तेल और एक चम्मच नमक डालना है और गैस पर कढ़ाई को रख दें|
- अब मैक्रोनी को कढ़ाई में उबलने के लिए डाल दें गैस को फुल आंच पर रखें।
- अब एक काम करें मैक्रोनी जितनी उबल रही है।
- उसके उबलने तक हम अब हमारे सलाद के लिए वेजिटेबल्स कट कर लेते हैं|
- हमको सारे वेजिटेबल्स को बारीक बारीक काट लेना है |
- अब हमें चेक करना है अगर मैक्रोनी उबल गई है तो उसे हम छेद वाली छलनी से पानी निकाल लेंगे और सारा मैक्रोनी का पानी फेंक देंगे।
- मैक्रोनी को छानकर रख लेंगे और इसको ठंडे पानी से धो लेंगे और ठंडा होने के लिए रख देंगे ताकि उसका सारा पानी निचुड जाए।
- अब एक कटोरी लेंगे उसमें सारी मैक्रोनी को डाल देंगे|
- मैक्रोनी में सारे कटे हुए वेजिटेबल्स को डाल देंगे और इसमें हमने जो म्योनीज ली है उसको भी इसमें डालेंगे|
- इसमें जितने हमने मसाले लिए हैं उन सारे मसालों को डालेंगे और अच्छे से मिक्स करेंगे|
- फिर थोड़ा सा पिघलाकर हम बटर को मैक्रोनी के ऊपर डाल देंगे।
- अब सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करेंगे।
- अब हम सारी मैक्रोनी को वेजिटेबल्स में और म्योनीज के साथ मिक्स करके रखेंगे 5 मिनट के लिए।
- 5 मिनट होने के बाद हम एक सर्विंग प्लेट लेंगे उसमें मैक्रोनी सैलेड को सिर्फ करेंगे
अगर आपको मेरी रेसिपी अच्छी लगती है और आपको पसंद आई हो तो प्लीज कमेंट करके बताइए और हमारी बाकी की रेसिपीज देखने के लिए और पढ़ने के लिए कंटिन्यू पढ़ें और अगर आप यही रेसिपी बनाकर खाते हैं या बनाइए अपनी तो उसकी फोटोस अपनी फीडबैक में डालिए थैंक यू।

0 टिप्पणियाँ