Cheese Bread Pakora Recipe in Hindi

Cheese Bread Pakora Kaise Banaye

ब्रेड पकोड़ा वैसे तो हमे बचपन से ही बहुत ज्यादा अच्छे लगते हैं| वैसे तो हमें यह बहुत जगह मिलता है जैसे की दुकानों पर रेस्टोरेंट्स में लेकिन कहीं भी इनोवेटिव तरह का ब्रेड पकोड़ा नहीं मिला अब तो चलिए आज की यह रेसिपी बहुत स्पेशल होने वाली है क्योंकि हम एकदम अलग तरीके का चीज ब्रेड पकोड़ा जिसे आपके बच्चे बहुत ज्यादा पसंद करेंगे और आप भी इसका आनंद ले सकते हैं चाय के साथ|

इसके अंदर मसालेदार आलू की फिलिंग होगी जिसके अंदर हम चीज को डालेंगे फिर हम इसे डीप फ्राई करेंगे ताकि इसका स्वाद बहुत ही आनंदित लगे|

ये रेसिपी बहुत ही ज्यादा अलग होने वाली है क्योंकि हम उसमें बहुत सारी सामग्री का उपयोग करेंगे जो कि बच्चों को बहुत ज्यादा पसंद आते हैं चलिए इस तरह करते हैं हम अपना ब्रेड पकोड़ा बताना|

Cheese Bread Pakoda को बनाने मे लगने वाला समय 

बताई गई सामाग्री के अनुसार ये पकोड़ा 5 लोगों के लिए बनाया जा सकता है और सभी इसको बहुत टेस्ट लेकर खाते हैं। चलिए सारी सामग्री को जोड़ लेते हैं और बनाना शुरू करते हैं।


चीज ब्रेड पकोड़ा बनाने की सामग्री

घोल बनाने के लिए सामग्री

  • लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
  • हल्दी 1 छोटी चम्मच
  • नमक स्वाद अनुसार
  • बेसन 1 कप 
  • कसूरी मेथी 1 छोटी चम्मच
  • जीरा पाउडर 1 चम्मच 
  • पानी 2 कप

स्टाफिंग के लिए जरूरी सामग्री

  • सरसों के बीज - 1tsp
  • हरी मिर्च एक बारीक कटी हुई
  • अदरक का एक छोटा टुकड़ा बारीक कटा हुआ
  • लहसुन का पेस्ट एक चम्मच
  • आधा कप प्याज बारीक कटी हुई
  • आधा कप गाजर
  • एक चौथाई शिमला मिर्च कटी हुई
  • नमक स्वाद अनुसार
  • उबले हुए आलू 3
  • धनिया बारीक कटा हुआ
  • चीज 100 ग्राम

ब्रेड पकोड़ा बनाने की विधि (How to Make Bread Pakora)

  • सबसे पहले हम बेसन का घोल तैयार करेंगे तो उसके लिए आपको एक बर्तन लेना है जिसमें आपको बेसन निकाल लेना और पानी को थोड़ा-थोड़ा करके डालना है ताकि बेसन अच्छे से घुल जाए|
  • बेसन को आपको ज्यादा गाढ़ा नहीं करना है ना ही ज्यादा पतला|
  • अपने bread pakode के लिए स्टाफिंग तैयार करेंगे तो आपको सबसे पहले एक पैन लेना है जिसके अंदर आपको सरसों के बीज डालने हैं और साथ ही आपको उसमें हरी मिर्च, लहसुन, प्याज, गाजर, शिमला मिर्च, और अदरक डालना है|
  • अब इस मिश्रण को आप को दो से 3 मिनट भूनना है
  • हम इसमें हरा धनिया मिला देंगे और इसे एक बाउल में निकाल लेंगे|
  • उबले हुए आलू को लेना है और मैच करना है फिर हम आलू को इस मिश्रण में मिला देंगे|
  • अब हमारा मिश्रण स्टाफिंग के लिए तैयार है तो हम अब चीज के छोटे-छोटे क्यूब्स काट लेंगे|
  • अब हमें आलू को एक छोटा सा आकार देना है आप जैसा चाहे वैसा कर दे सकते हैं हमने यहां पर आकार दिया है|
  • इसके अंदर हम चीज के स्लाइस को रखेंगे और इस तरह हम सारी आलू की फिलिंग तैयार करके रख लेंगे|
  • हमें ब्रेड लेनी है और उसके चारों किनारों को काटकर उसे बेल लेना है फिर हम ब्रेड पर थोड़ा सा पानी लगाएंगे और फिर यह स्टाफिंग उसके अंदर भर के कवर कर देंगे जिससे स्टाफिंग बाहर नहीं आएगी|
  • हमें एक बार पैन लेना है जिसमें हम तेल को गर्म करेंगे|
  • इनको हम मीडियम आच पर रखेंगे ताकि हमारी ब्रेड पकोड़े जले नहींऔर फिर जैसे ही तेल गर्म हो हम अपने ब्रेड पकोड़े को इसके अंदर डाल देंगे और क्रिस्पी होने तक सकेंगे |

तो तैयर है हमारी स्पेशल चिज ब्रेड पकौड़े आप बतायें हमं कमेंट करके आपको याह रेसिपी कैसी लगी और आपके लिए आएंगे हम ऐसी ही और आप लोग अपनी कमेंट करके हमें अपना प्यार दीजिए|