बाजार जैसी पाव भाजी (Pav Bhaji) की रेसिपी (Pave Bhaji Recipe in Hindi)

Bazar Jaise Pav Bhaji Banane ki recipe Hindi me


पाव भाजी एक महाराष्ट्री डिश है। और इसको स्ट्रीट फूड भी कहा जाता हैं। भारत में बहुत ज्यादा पसंद करते हैं लोग लेकिन बच्चे भी बहुत स्वाद से खाते हैं। चलिए आज बनाते पाव भाजी। अब तो घर पे भी बहुत आसानी से बनाया जा सकता है।

पाव भाजी बनाने में लगने वाला समय (Time taken to make pav bhaji)

इसमें ज्यादा से ज्यादा 40 मिनट का समय लगता है।लेकिन ये बनने के बाद बहुत टेस्टी लगती हैं। यम्मी यम्मी हैप्पी हैप्पी टम्मी क्योंकि बच्चो के लिए बनाती हैं सबकी मम्मी।

पाव भाजी सदस्यों के अनुसार (Pav Bhaji According to members)

पाव भाजी बनानी बहुत आसान है। लेकिन बताई गई सामग्री के अनुसार चार से पांच सदस्यों के लिए काफी रहेगी। चलिए अब हम बनाना स्टार्ट करते हैं।

पाव भाजी बनाने की सामग्री (Ingredients for Pav Bhaji Recipe)

पाव भाजी बनाने के लिए सामग्री इकट्ठा कर लेते हैं।

  • 3 गाजर
  • 2 शिमला मिर्च
  • 2 आलू
  • 250ग्राम गोभी
  • 200ग्राम पनीर
  • 4 टमाटर
  • 3 प्याज
  • 4 लहसुन की कली कटी हुई
  • 1 चम्मच अदरक कटी हुई
  • 3 pkt पाव भाजी मसाला
  • 300 ग्राम अमूल बटर
  • 2 नींबू का रस
  • ½ चम्मच गरम मसाला 
  • ½ चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च
  • ½ चम्मच लाल मिर्च
  • ½ चम्मच जीरा

पाव भाजी बनाने की रेसिपी 

  • चलिए पाव भाजी बनाना शुरू करते हैं। भाजी की रेसिपी कुछ इस प्रकार है। सबसे पहले हम ने जितने भी सब्जियां लिए हैं उन सब सब्जियों को काट लें और अब उसे पानी से धो लें|
  • सब्जियां बारीक बारीक काटनी है और अब इन सब्जियों को धोने के बाद  एक भिगोना ले या कढ़ाई धीमी आंच पर रख दे |
  • उसमें अब पानी डाल दें और पानी जब गर्म होने लगे तो उसमें हल्का सा नमक डालकर सारी सब्जियां  डाल दें।
  • अब सब्जियों को ढक कर रख दें। अब सब्जियां धीरे-धीरे उबलने लगेंगे हमें सब्जियों को ज्यादा नहीं  कम उबालना है बस इतना उबालना है ताकि वह अच्छे से घुट जाए। 
  • हम फ्राई करने के लिए तैयारी शुरू कर देंगे। 20 मिनट में सब्जियां फ्राई हो जाएंगे।
  • सब्जियां हमारी उबाल चुकी हैं उन्हें ठंडे पानी से धो लेंगे और पसा लेंगे|
  • अब एक नॉन स्टिक बर्तन लेंगे अब उसे गैस पर रखेंगे और गैस ऑन कर देंगे|
  • अब हम उसमें मक्खन, जीरा, कटी हुई अदरक, और लहसुन डालेंगे । 
  • अब इसमें हम सुनहरा होने तक भुनेगे| अब हम इसमें बारीक कटी हुई प्याज डाल देंगे और प्याज डालने के बाद खूब अच्छे से उसको गोल्डन ब्राउन कर लेंगे। 
  • जब प्याज हमारी गोल्डन हो जाएगी! तो हम इसमें टमाटर डालेंगे और अच्छे से मिक्स करें|
  • अब इसमें हम डालेंगे लाल मिर्च, कश्मीरी मिर्च और पाव भाजी मसाला|
  • अब हम इसमें बाकी के मसाले डालेंगे और इसको खूब अच्छे से फ्राई कर लेंगे।
  • अब उबली हुई सब्जी में मेस कर लेंगे और प्याज टमाटर डाल देंगे और खूब अच्छे से मिलाएंगे धीमी आंच में पकने के लिए रख देंगे।
  • अब हम 10-15 मिनट तक इसे अच्छे से पका लेंगे। 
  • भाजी पकाने के बाद हम इसे सर्विंग बाउल में निकालेंगे और इस में हरा धनिया, मक्खन,और नींबू का रस डाल देंगे|
  • अब आप पाव को मक्खन या देसी घी में सेख सकते हैं|
  • इस तरीके से सर्विंग बाउल और प्लेट में हम अपनी पावभाजी को सर्व करेंगे और गरम-गरम पावभाजी टेस्ट लेकर खाएंगे। 


मैं उम्मीद करती हूं अभी तक मैंने आप लोगों को जितनी भी रेसिपी दी हैं ऐसे खाएं हैं और पोस्ट करिए आप उन सभी रेसिपी को पढ़ते होंगे और अगर आप इनको बनाते हैं तो प्लीज अपनी फोटोस और अपने कमेंट में शेयर करिए और हमें कमेंट लिखकर भेजिए थैंक यू।