Paneer Pakoda recipe in Hindi- पनीर पकोड़ा रेसिपी हिंदी में|

paneer pakoda kaise banate hain


पनीर पकोड़ा खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है। उतना ही बनाना भी बहुत आसान हैं!इसको बनाने में ज्यादा वक्त नहीं लगता है। और जब बारिश होती हैं तो पकौड़े में पनीर के पकौड़े मिल जाए तो वाह वाह हो जाती हैं!
चलिए आज बनाते हैं पनीर पकौड़ा।

पनीर पकौड़ा बनाने का समय (Time to Make Paneer Pakora)

पनीर पकौड़ा बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता हैं।और इसको बनाना बहुत सरल हैं। अगर सब कुछ तयार हो तो बहुत जल्दी बन जाता है।इसको बनाने में केवल 15 मिनट का समय लगता हैं।

सदस्यों के अनुसार 

पनीर पकौड़ा अगर हम 5 से 6 लोगों के लिए बना रहे हैं तो हमको 2000ग्राम पनीर चाहिए होगा।। और इतने पनीर में आराम से सही तरीके से खा सकते हैं पनीर पकौड़ा।

पनीर पकौड़ा सामग्री 

  • 500 ग्राम बेसन
  • 1 चम्मच लाल मिर्ची
  • 1 चम्मच गरम मसाला
  • 1 चम्मच काली मिर्ची
  •  नमक स्वादानुसार
  • 2 हरी मिर्च
  • 1चम्मच कटी हुई अदरक
  • 1चम्मच कटा हुआ लहसुन
  • ½ चम्मच हल्दी पाउडर
  • 2 किलो पनीर 
  • 2 चम्मच कटा हुआ  हरा धनिया

पनीर पकौड़ा रेसिपी (Best Paneer Pakora Recipe in Hindi)

  • सबसे पहले पनीर को पानी से धो ले फिर उसको मोटा शेप में काट ले और अलग प्लेट में रख दे।
  • अब 500gram बेसन ले और उसको एक भिगोने में पलट ले फिर उसमे नमक ,लाल मिर्ची, काली मिर्ची,गरम मसाला, कटी हुई अदरक ,और कटा हुआ लहसुन दल दे।
  • अब इन सब चीजों को डाल कर अच्छे से मिलाएं और थोड़ा पानी डाले और खूब अच्छे से फेट ले। 
  • पानी की मात्रा का ध्यान रखें ज्यादा पतला नही होना चाहिए।।
  • जब पेस्ट अच्छे से फेट लिया जाए तो उसमे कटे हुए पनीर के टुकड़े डाल दें।
  • अब गैस को खोले और कड़ाई रख दे और अब कड़ाई में रिफाइंड डाल दे अगर आप चाहे तो इसको सरसो के तेल में भी बना सकते है। 
  • परन्तु सरसो का तेल जब अच्छे से कड़क जाए तभी इस्तेमाल करें।और रिफाइंड लेते हैं अगर आप तो फिर आप अच्छे से गरम करले। 
  • अब जिस बेसन के पेस्ट में आपने पनीर के टुकड़े डाले थे।
  • अब उसमे हाथ से पनीर के टुकड़े जो बेसन में चिपटे हुए थे ।
  • उनको उठाकर धीरे से कड़ाई में डाल दे। फिर कलछी की मदद से अच्छे से देख ले।
  • सुनहरे होने पर परात में चिकनाई निचोड़ कर निकाल ले।
  • अब सर्विंग प्लेट ले और उसने पकौड़े को रखे सॉस के साथ गरमा गरम पनीर पकौड़े सर्व करें।

दोस्तों हमारा पनीर पकोड़ा मैगी तो बहुत ही स्वादिस्ट बना है आप लोग भी कमेंट कर के हमे बताये की आपको ये रेसिपी कैसे लगी और आपका पनीर पकोड़ा कैसा बना |