Mayo Sandwich Recipe in Hindi
वेजिटेबल जल्दी से बच्चे नही खाते हैं!लेकिन अच्छे तरीके से बनाए गए हो अगर सैंडविच! तो बच्चे खुश हो कर खाते हैं! बच्चो के दिल को बहलाने और उन तक ठीक से पोषण पहुंच जाता है! हमारी भारतीय संस्कृति मे माताएं अपने बच्चो को स्वस्थ रखने के लिए कितने तरीके ढूंढती है! वैसे तो ये एक तरीके से अंग्रेजी डिश है! चलिए दोस्तो आज बनाते हैं,टिफिन स्पेशल और बच्चो एवं बड़ो की सबसे ज्यादा पसंद आने वाली डिश!
वेजिटेबल चीज़ मयोनिस सैंडविच को बनाने मे लगने वाला समय
वेजिटेबल चीज़ मयोनिस सैंडविच बनाना भी बहुत ही आसान है! इसको बनाने में मुश्किल से 25 मिनट का समय लगता हैं।अगर आपके सारे वेजिटेबल अच्छे से बारीक कटी हुई हो!
तो ज्यादा समय नहीं लगता है!
Veg Mayonnaise Sandwich Recipe सदस्यों के अनुसार
बताई गई सामाग्री के अनुसार ये सैंडविच 5 लोगों के लिए बनाया जा सकता है और सभी इसको बहुत टेस्ट लेकर खाते हैं। चलिए सारी सामग्री को जोड़ लेते हैं और बनाना शुरू करते हैं।
वेजिटेबल चीज़ मयोनिस सैंडविच की सामग्री
- 500ग्राम फनफूड मयोनिस
- 1 बड़ी white सैंडविच ब्रेड
- 3 बड़ी प्याज बारीक कटी हुई
- 2 शिमला मिर्च बारीक कटी हुई
- 2 गाजर बारीक कटी हुई
- 200ग्राम कटी हुई पत्ता गोभी
- 100ग्राम पनीर
- 200ग्राम चीज़ मोजरेला
- 200ग्राम चीज़ स्लाइस
- 2 चम्मच काली मिर्च
- नमक स्वादानुसार
- 2 चम्मच देसी घी
- 50 ग्राम अमूल बटर
- 3 चम्मच चिल्ली फ्लेक्स
- 3 चम्मच ऑरिगेनो
- 200 ग्राम टोमेटो कैचअप
- सबसे पहले सारी वेजिटेबल को पानी से धो कर निचोड़ने के लिए रख दें।
- फिर उसके बाद वेजिटेबल को बारीक कट करदे।
- अब वेजिटेबल कट करने के बाद एक नॉनस्टिक कड़ाई या कोई कड़ाई ले लें।
- अब गैस जला दे और उसमे 2 चम्मच देसी घी डाल दे जब घी गरम हो जाए तो उसमे प्याज डाल दे और अच्छे से चलाए अब फिर जब अच्छे से चला दे और जब प्याज हल्की ब्राउन होने लगे तो उसमे कटी हुई पत्ता गोभी और बाकी वेजिटेबल डाल कर अच्छे से मिक्स करे और सब्जियों का सारा पानी सुखा लें। और भून ले।
- अब कड़ाई में ही नमक स्वादानुसार डाल दे और काली मिर्ची अच्छे से मिक्स करे और बाद में अच्छे से भूने फिर अब एक प्लेट में निकाल ले और ठंडा कर ले।
- अब ब्रेड का एक स्लाइस ले और उसपे बटर लगाए फिर टोमेटो कैचअप लगा दे
- अब जो हमारा सब्जियों का पेस्ट था वो ठंडा हो गया था तो अब उसको एक कटोरे में करे और उसमे मयोनिस मिला दे पेस्ट के अकॉर्डिंग फिर अब उसमे पनीर घिस कर डाल दे और अच्छे से मिलाएं।
- अब ब्रेड की जो स्लाइस थी उसपे पेस्ट रखे सब्जियों का और उसपे चीज घिस कर डाल दे और एक चीज स्लाइस रख कर दूसरा ब्रेड स्लाइस से कवर करदे।
- अब गैस ऑन करें अगर ग्रिल टोस्टर नही है तो अब गैस ऑन करके तवा रख कर तवे पे बटर डाल दे और आंच कम करके ब्रेड सैंडविच को सेख ले।
- जब वो सुनहरा हो जाए तो उसको उतार ले और बाकी भी इसी तरह से सेख ले।
- और इक्वल कट करके सर्व करें। अब सैंडविच को सर्विंग प्लेट में निकाल ले और अच्छे से मिल्क शेक या टी या कॉफी के साथ गरमा गर्म सर्व करें।

0 टिप्पणियाँ