Masala Maggi recipe in hindi

Masala Maggi recipe in hindi


हेलो दोस्तों, आज हम बनाने वाले है Masala Maggi. Maggi वैसे तो बहुत ही पसंदीदा है बच्चो की और बड़ों की भी इसलिए आज हम आपके लिए एक स्पेशल मसाला मैगी रेसिपी लेकर आये है| 


वैसे तो मैगी बहुत प्रकार से बनती है पर मसाला मैगी एक बहुत ही स्वादिष्ट लगती है. आने वाली रेसिपी ब्लॉग में आपको हम और तरह की रेसिपीज पेश करेंगे| तो कृपया आप हमारे ब्लॉग पर रोजाना आये और सीधे हाथ पर ईमेल बॉक्स में अपना ईमेल लिखे ताकी हम जब भी कोई लेख डाले तो आपके पास उसका नोटिफिकेशन आ जाए| तो चलिए अब हम मैगी बनाने शरू करते है|



Masala Maggi बनाने के लिए समग्री


  1. तेल (2 चम्मच)
  2. हरी मिर्च (1 बारीक कटी हुई )
  3. लहसुन (3-4 कली)
  4. अदरक (1 इंच टुकड़ा )
  5. प्याज (1 बारीक कटा)
  6. टमाटर ½
  7. मटर ½ कटोरी 
  8. धनिया ½ चम्मच (पिसा हुआ)
  9. लाल मिर्च ½ चम्मच (पिसा हुआ)
  10. हल्दी ¼ चम्मच
  11. नमक ¼ चम्मच
  12. पानी 2 कप
  13. मैगी पैकेट 2



How to Make Maggie Step by Step

  • सबसे पहले आप एक फ्राई पैन लीजिये उसके बाद उसे मध्यम फ्लेम पर रखे| पैन को गरम होने दे फिर उसमे 2 चम्मच तेल डाले|
  • तेल को गरम कर ले और फिर इसमें 1 हरी मिर्च एकदम बारीक काट कर डाले| साथ ही इसमें 3-4 लहसुन की कली और 1 इंच अदरक का टुकड़ा कद्दूकस कर डाले|
  • अब हम इसमें 1 बारीक कटा हुआ प्याज डालेगेऔर प्याज को मध्यम फ्लेम पर भूनना है|
  • प्याज़ थोड़ा सा भून जये उसके बाद हम इसमें हाफ टमाटर और आधा कटोरी मटर डालेगे|
  • सारी चीजों को अच्छे से मिला लीजिए और उसके बाद हम पैन को किसी बर्तन से ढक देंगे ताकि सारी सब्जियां ठीक से पक्क जाये|
  • 1 मिनट तक ढके और फिर बर्तन ऊपर से हटा दे. हमे सब्जी को crunchy फ्लेवर देना ह तो सब्जी जयदा नही पकानी है|
  • दोस्तों इसको एक अच्छा फ्लेवर देने क लिए अब हम इसमें डालेगे करेंगे पिसा हुआ धनिया, लाल मिर्च, और हल्दी| सारे मसालों को अच्छे से मिलाकर प्याज के मिश्रण के साथ मिला लेंगे|
  • अब हम इसमें नमक मिलायेगे और ध्यान रखे नमक हमें कम ही मिलाना है क्योंकि मैगी मसाला में नमक होता है|
  • अब हम इसमें 2 कप पानी डालेंगे और फ्लेम को मध्यम हाई रखे ताकि पानी में जल्दी से उबाल आ जाये|
  • उबाल आने क बड़ हम इसमें 2 पैक मैगी के डालेगे और पैन को एक बर्तन से ढक दे| मैगी को हमे 1 मिनट तक ढककर रखना है जिससे की मैगी अच्छे से गल जाये|
  • 1 मिनट बद हमें पैन के ऊपर से बर्तन हटाकर मैगी और सब्जियों को अच्छे से मिलाना है ताकि सारी चीजें अच्छे से मिल जाये और एक स्वादिष्ट स्वाद दे|
  • जब मैगी के नूडल्स अलग अलग हो जाये तब हम इसमें मैगी का मसाला मिलायेगे जिससे ये और भी स्वादिष्ट बनेगी|
  • अब इसको पानी के सूखने तक चलाते रहे और पानी सूखने क बड़ आप इसको सर्वे कर सकते है|


How to Make masala Maggi recipe in Hindi



दोस्तों हमारी मैगी तो बहुत ही स्वादिस्ट बनी है आप लोग भी कमेंट कर के हमे बताये की आपको ये रेसिपी कैसे लगी और आपकी मैगी कैसे बनी